इमामबाड़ा सब्तैनाबाद में सैयदुल उलमा की पुस्तक विमोचित:मौलाना कल्बे जवाद बोले- हर धर्म में इमाम हुसैन के प्रति अकीदत
लखनऊ में ऐतिहासिक इमामबाड़ा सब्तैनाबाद में शनिवार को सैयदुल उलमा मीडिया सेंटर (एसएमसी) की शुरुआत पुस्तक विमोचन के साथ हुई। इस अवसर पर रिबन काटने या शमा रोशन करने के बजाय सैयदुल उलमा की इल्मी विरासत से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया गया। सेंटर का उद्घाटन मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने किया। कार्यक्रम में मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि इमाम हुसैन की शख्सियत के प्रति हर धर्म और मिल्लत के लोगों में अकीदत है। यादगारे हुसैनी के महासचिव सैयद अजीज हैदर ने बताया कि सैयदुल उलमा सैयद अली नकी नकवी ने अपने जीवन में 250 से अधिक पुस्तकें लिखीं। मौलाना रजा हैदर ने कहा कि यादगारे हुसैनी की स्थापना वर्ष 1939 में इमाम हुसैन का संदेश गैर-मुस्लिमों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। मौलाना इस्तफा रजा ने सैयदुल उलमा के साहित्यिक योगदान और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ उनके वैचारिक संबंधों का उल्लेख किया। चचा अमीर हैदर ने सच का साथ देने की अहमियत बताई, जबकि मौलाना साबिर अली उमरानी ने युवाओं से सैयदुल उलमा की पुस्तकों का अध्ययन करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. सैयद अमानत हुसैन नकवी, आदिल फराज, रोशन तकी, नदीम आगा, माहेरुख मिर्जा, अमान अब्बास और रिजवान मुस्तफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)