16 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम:चार दिन विशेष अभियान चलेगा, चार जनवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

Nov 07, 2026 - 20:31
0
16 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम:चार दिन विशेष अभियान चलेगा, चार जनवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या उसमें कोई गलती है तो उसे ठीक कराने का मौका मिलने वाला है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 17 नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने तथा संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। 04 जनवरी को जारी होगी वोटर लिस्ट डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। मतदेय स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की पूर्व निर्धारित तिथि 2 नवंबर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। चार दिन चलेगा विशेष अभियान मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उनके पास निर्वाचक नामावली एवं आवश्यक आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन पत्र भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक व्यक्ति अपनी फोटो, जन्मतिथि एवं निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर आएं। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध होने पर उसकी संख्या भी साथ लाएं। नाम जोड़ने के लिए भरो फॉर्म-6 वोटर लिस्ट में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, मृतक अथवा अन्य निर्धारित कारणों से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन अथवा निवास स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा। आवेदन पत्र बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User