लखनऊ में छोटी दीपावली पर दीपोत्सव और आतिशबाजी:रामलीला समिति महानगर के कार्यक्रम में पदाधिकारियों और सदस्यों ने दीं शुभकामनाएं
लखनऊ में छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को महानगर में दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पर्व की खुशियां मनाई गईं। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों, सदस्यों और रामलीला प्रेमियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया। देखिए 2 तस्वीरें… कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। आतिशबाजी के दौरान उत्सव का उल्लास देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियों को साझा किया। समिति के संरक्षक बीके जोशी, अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, महासचिव हेम पन्त और मुख्य संयोजक दीपक पांडेय (दीनू) मौजूद रहे। इनके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद बीनू, नीरद लोहानी, नीरज लोहानी, महेंद्र पन्त, अनिल जोशी, बृजेश मेहता, हिमांशु मिश्रा, हर्षित जैन, सीबी मैथानी, देवेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, भारती पांडेय, अनुराधा मिश्रा और यशी लोहुमी सहित अन्य लोग शामिल हुए। समिति की ओर से नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)