बरेली में घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला:चारपाई पर मिला शव, पुलिस संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में घर में शनिवार को अकेली रह रही 75 वर्षीय निसंतान बुजुर्ग महिला नत्थो देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मृत शरीर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में इस जघन्य कत्ल के पीछे संपत्ति का विवाद और लालच मुख्य वजह माना जा रहा है। पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही थीं मृतका नत्थो देवी के पति रोशन लाल का निधन ठीक एक साल पहले हो चुका था। दंपती की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण महिला घर में पूरी तरह अकेली जीवन बसर कर रही थी। इसके अलावा, मायके पक्ष में भी उनका कोई सगा भाई या भतीजा नहीं बचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका के नाम पर करीब 10 बीघा उपजाऊ जमीन और एक मकान है।कोई वारिस न होने और इतनी संपत्ति अकेली बुजुर्ग महिला के नाम होने के कारण ही यह अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी लालची व्यक्ति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने की छानबीन घटना की सूचना मिलते ही दोपहर करीब एक बजे भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक के बी सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने के कारण फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ हाइवे ने दिए खुलासे के कड़े निर्देश सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि हर संभावित एंगल से गहराई से छानबीन कर रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और मौत के तौर-तरीकों का आधिकारिक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं,जिनके आधार पर टीमों का गठन कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)