बरेली में थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ:एसआरएमएस रिद्धिमा में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू, अंतिम दिन होगा नाटक
बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा में शुक्रवार को तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के पहले दिन 42 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसका संचालन थिएटर आर्टिस्ट एवं डायरेक्टर राघव जोशी कर रहे हैं। उन्हें थिएटर, लाइव परफॉर्मेंस और अभिनय के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), वाराणसी से अभिनय का औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एकाग्रता, कल्पनाशीलता, आवाज और संवाद अदायगी, चरित्र निर्माण तथा मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें अभिनय की बारीकियों से भी परिचित कराया जा रहा है। 23 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को राघव जोशी के मार्गदर्शन में अपनी अभिनय क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा। अंतिम दिन प्रतिभागी नाट्य प्रस्तुति देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)