लखीमपुर में गो आश्रय स्थल में कमजोर मिले गोवंश:डीएम ने सचिव पर कार्रवाई और बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए
लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लॉक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को चाऊपुर गो आश्रय स्थल का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई गोवंश कमजोर हालत में मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने एक महीने में गोवंश के स्वास्थ्य में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने और बीडीओ नकहा संगीता यादव का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। गो आश्रय स्थल में कुल 530 गोवंश संरक्षित थे, जिनमें 297 नर और 233 मादा शामिल हैं। मौके पर 131 कुंतल भूसा और 12 कुंतल दाना भी मिला। डीएम ने गोवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पर्याप्त पोषण और बेहतर देखभाल के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक महीने बाद वे दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)