हरदोई में विवाहिता, दो युवतियां और किशोरी लापता:चार मामलों में केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
हरदोई जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक विवाहिता, दो युवतियां और एक किशोरी के घर से अचानक बिना बताए चले जाने के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इनमें पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की विवाहिता के दूसरी बार घर से चले जाने का मामला भी शामिल है, जो इससे पहले दिल्ली रैन बसेरे में बरामद की गई थी। बघौली थाने में मंगलवार की रात 7:22 पचदेवरा थाने में 6:19 पर शादी का झांसा देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता 24 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। फोन नंबरों और ऑनलाइन माध्यमों से बात करती पति के अनुसार, वह मोबाइल फोन नंबरों और ऑनलाइन माध्यमों से बात करती थी तथा अपने साथ एक पुत्री को भी ले गई है। इससे पहले भी वह एक बार घर से जा चुकी है, तब उसे दिल्ली के रैन बसेरे से बरामद किया गया था। बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की लगभग 25 वर्षीय पुत्री 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे घर से चली गई।प्रार्थी के अनुसार, आरोपी अभिषेक उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस को सूचना दी गई जिसमें अन्य आरोपी गुड्डी द्वारा सहयोग किए जाने का आरोप है। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की करीब 14 वर्षीय पुत्री 26 अक्टूबर 2026 की सुबह घर से चली गई। परिजनों का आरोप है कि रोहित (अज्ञात व्यक्ति, निवासी सेमरा, थाना सुरसा) पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की लगभग 19 वर्षीय पुत्री 26 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे घर से कहीं चली गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही परिजनों के अनुसार, समीर पुत्र नईम (निवासी खेतुई का पुरवा, थाना कोतवाली देहात) उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। चारों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)