3 दिन से लापता चाट विक्रेता का शव मिला:पास में गमछा-चप्पल और चाकू बरामद, पत्नी ने नशे में देखने की बात कही
हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ गांव में शनिवार सुबह घर के सामने तालाब में युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 38 साल दीनू के रूप में हुई। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तालाब के पास से उसका गमछा, चप्पल और एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से निकला था दीनू दीनू गांव में चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी लल्ली, एक बेटी और दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तालाब के पास मिला गमछा, चप्पल और चाकू शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ स्थित तालाब में शव उतराता देखा। इसके बाद गांव में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। तालाब के पास ही दीनू का गमछा, चप्पल और चाकू मिला है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम दीनू को गांव के ही कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में देखा गया था। इन परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी लल्ली और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)