दीपावली पर धार्मिक अनुष्ठान:रवि पाठक बोले- दीपावली प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का पर्व
दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर अयोध्या प्रॉपर्टीज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। संस्थान के फाउंडर रवि पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर दीपावली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य पर्व की खुशियां साझा करने के साथ समाज में सकारात्मकता और पारस्परिक सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। रवि पाठक ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। इस दिन जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करने का प्रयास करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)