आगरा में सीएम ग्रिड रोड पर लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदार पर 15 लाख का जुर्माना, सहायक नगर आयुक्त ने किया था निरीक्षण
आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बसई से इंदिरापुरम के बीच सड़क निर्माण कार्य में सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई है। प्वाइंटर में समझिए पूरा मामला
15 लाख रुपए का जुर्माना: सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण में लापरवाही पर नगर निगम ने ग्रेन, जय बिल्डर और बीकेएलसी के संयुक्त वेंचर पर जुर्माना लगाया है।
42.78 करोड़ रुपए की लागत: करीब 2.2 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य की लागत 42.78 करोड़ रुपए है।
निरीक्षण रिपोर्ट के बाद कार्रवाई: सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।
भुगतान में कटौती: बसई रोड पर चल रहे काम के भुगतान में भी कटौती की गई है। निर्माण में गड़बड़ी के लिए पहले 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है।
सीवर मैनहोल दबाने पर भी कार्रवाई: सड़क निर्माण के दौरान सीसी से सीवर मैनहोल और चैंबर दबाने के मामले में नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ठेकेदार को चेतावनी: सड़क की ऊंचाई बढ़ाने और सीवर मैनहोल को दबाने के बजाय निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। 21 लाख रुपए तक पहुंचा जुर्माना
रिपोर्ट के मुताबिक, बाईंपुर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में पहले भी गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके लिए 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। अब 15 लाख रुपए की अतिरिक्त कार्रवाई के साथ कुल जुर्माना 21 लाख रुपए तक पहुंच गया है। 13 अक्टूबर को भी किया था निरीक्षण
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने 13 अक्टूबर को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और सीवर मैनहोल से जुड़ी खामियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)