बुलंदशहर में पुलिस का पैदल मार्च:त्योहारों को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों ने मांगा आमजन से सहयोग की अपील

Oct 29, 2026 - 21:57
0
बुलंदशहर में पुलिस का पैदल मार्च:त्योहारों को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों ने मांगा आमजन से सहयोग की अपील
बुलंदशहर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शिकारपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User