अखिलेश बोले-MLC चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया:वाराणसी में दोबारा मतगणना के बाद भी भाजपा की डबल हार

Oct 29, 2026 - 20:51
0
अखिलेश बोले-MLC चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया:वाराणसी में दोबारा मतगणना के बाद भी भाजपा की डबल हार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनाव में पार्टी की सफलता को 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। वाराणसी में दोबारा मतगणना के बाद भी भाजपा की हार पर कहा कि अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उसकी हार तय है। गुरुवार को सपा प्रदेश मुख्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में प्रशासनिक दुरुपयोग और धांधली के तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता की ताकत के सामने सत्ता का दबाव काम नहीं आया। शिक्षकों और नौजवानों ने सपा पर जताया भरोसा अखिलेश ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में सपा को मिली सफलता शिक्षकों, स्नातकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। प्रदेश के नौजवानों और शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, भेदभाव, अन्याय और भ्रष्टाचार से परेशान है। किसानों, नौजवानों, शिक्षकों, व्यापारियों और कर्मचारियों से झूठे वादे किए गए। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने हर वर्ग को बारी-बारी से ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश और निराशा है। भाजपा की नीतियों ने किसानों और नौजवानों का भविष्य खराब किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और समाज को बांटने का काम करती है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहने की नसीहत अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और मर्यादा में रहकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य के साथ जनता के बीच रहें और दुखी व पीड़ित लोगों की मदद करें। जनता समाजवादी पार्टी का साथ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता जनता के सहयोग से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता को अब समाजवादी पार्टी से उम्मीद है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User