CM के दौरे पर हाउस अरेस्ट हुए हिंदू नेता:पीलीभीत में SP से जताई नाराजगी, बोले- पार्टी को जिताने के लिए करते हैं मेहनत
पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पदाधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में SP सुकीर्ति माधव मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और कार्रवाई पर नाराजगी जताई। बोले- भाजपा को जिताने के लिए करते हैं मेहनत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए संगठन के कार्यकर्ता मेहनत करते हैं, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। संजीव मिश्रा ने सवाल उठाया कि जब हिंदू संगठनों के लोगों को अपनी ही सरकार में इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तो वे अपनी बात किसके सामने रखेंगे। जनसमस्याएं उठाने वाले पदाधिकारियों को नजरबंद करना गलत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी जनसमस्याएं उठाते हैं और लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे पर उन्हें घरों में नजरबंद करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की ओर से संगठन के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, तो इसका जवाब दिया जाएगा। SP के सामने रखी अपनी नाराजगी SP से मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं और नाराजगी रखी। उनका कहना था कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले संगठनों से बातचीत की जानी चाहिए, न कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाए। इस कार्रवाई को लेकर पदाधिकारियों में नाराजगी बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)