चिराग पासवान पर टिप्पणी और कमल तिवारी को धमकी:भदोही में लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से शिकायत दी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Nov 04, 2026 - 13:47
0
चिराग पासवान पर टिप्पणी और कमल तिवारी को धमकी:भदोही में लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से शिकायत दी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
भदोही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ टिप्पणी और कमल तिवारी को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना ऊंज में दी। प्रतिनिधिमंडल ने लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के उत्तरप्रदेश महासचिव और भदोही प्रभारी कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे और भदोही जिलाध्यक्ष राम अवध मिश्रा शामिल थे। शिकायत के मुताबिक, 5 नवंबर को वाराणसी में होने वाली नव संकल्प महासभा से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर ‘शुभम दुबे (Shubham Dubey)’ नाम की आईडी से अभद्र और धमकी भरी टिप्पणी की गई। शिकायत में कहा गया कि टिप्पणी में चिराग पासवान के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और कमल तिवारी व उनके पदाधिकारियों को जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से फेसबुक आईडी चलाने वाले की पहचान करने, डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने और दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कमल तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों से असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से वे डरेंगे नहीं और पार्टी व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। तिवारी ने पुलिस अधीक्षक भदोही से अपनी और पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User