68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM आवास घेरा:79 दिन से चल रहा प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा
लखनऊ में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उनके आवास के बाहर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी 'केशव चाचा बाहर आओ' के नारे लगाते रहे। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने और आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। 79 दिन से कर रहे प्रदर्शन अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर उनका प्रदर्शन पिछले 79 दिनों से जारी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कराने और मामले में हस्तक्षेप कर नियुक्ति का रास्ता साफ कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की भी मांग उठाई। OBC अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने का आरोप प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं दिया गया। उनका कहना है कि आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। वहीं, डिप्टी सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें बसों से ईको गार्डन स्थित धरना स्थल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)