भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

Nov 16, 2026 - 05:41
0
इटावा| आस्था कॉलेज, इटावा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश दायमा ने भगवान बिरसा मुंडा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दायमा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों के अमूल्य योगदान और बलिदान को याद करना है। उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना है। भावी पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज सुधार की प्रेरणा देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User