मुझ पर काला जादू हुआ है, प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंच बोला अभिनेता बोलो

दि राइजिंग न्यूज। वृंदावन। 17 जून, 2025 ।  वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में केवल आम भक्त ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के नामचीन सितारे भी अपनी शांति की तलाश में पहुंचते हैं। अब टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल भी उन भक्तों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने मन की बात महाराज जी के सामने रखी — और बदले में उन्हें मिला एक सच्चा, कड़वा लेकिन जीवन बदल देने वाला जवाब।

मुझ पर काला जादू हुआ है, प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंच बोला अभिनेता बोलो
I have been subjected to black magic, the actor said

दि राइजिंग न्यूज। वृंदावन। 17 जून, 2025 । 

वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में केवल आम भक्त ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के नामचीन सितारे भी अपनी शांति की तलाश में पहुंचते हैं। अब टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल भी उन भक्तों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने मन की बात महाराज जी के सामने रखी — और बदले में उन्हें मिला एक सच्चा, कड़वा लेकिन जीवन बदल देने वाला जवाब।

पारस छाबड़ा बोले: “डिप्रेशन में था, मरने की सोचने लगा था...”

टीवी रियलिटी शो से चर्चित हुए पारस छाबड़ा ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह जिंदगी से पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने कहा —

“मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। चार साल तक कहीं गया ही नहीं। मुझे लगा था मैं मर जाऊंगा। पर जब मां वृंदावन गईं और मैंने राधा रानी का जाप शुरू किया, तो जीवन में फिर से उजाला आने लगा।”

आज पारस वृंदावन में घर ले चुके हैं और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन पा चुके हैं।

करण खंडेलवाल ने कहा: “मुझ पर काला जादू हुआ है...”

पारस के बाद जब करण खंडेलवाल ने प्रेमानंद जी महाराज के सामने अपनी बात रखी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कोई उन पर काला जादू कर रहा है। कई लोगों ने उन्हें यही कहा और सलाहें भी दीं।

महाराज जी का जवाब: “ना कोई काला, ना पीला जादू...”

महाराज जी ने साफ-साफ कहा:

“अगर सच में काला जादू होता, तो तुम यहां तक नहीं पहुंचते। ये सब तुम्हें डराकर ठगने की चाल है। तुम खाली बैठे हो, इसी वजह से ऐसे विचार आ रहे हैं। जाओ, व्यायाम करो, राधा रानी का नाम लो और किसी भी नकारात्मकता को अपने पास फटकने मत दो।”

उन्होंने ये भी कहा कि कोई श्राप, भूत-प्रेत या टोना-टोटका जैसी चीज़ें नहीं होतीं — असली जादू सोच में बदलाव और सकारात्मक कर्म में है।