आगरा के मैरिज होम में आतिशबाजी से लगी आग:एंट्री गेट पूरी तरह जला, बरातियों में भगदड़ मची; टला बड़ा हादसा
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शादी की खुशियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आतिशबाजी की चिंगारी से मैरिज होम के स्वागत गेट में आग लग गई। आग की लपटें देखकर बराती और मेहमान घबरा गए। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पांडाल तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग
हादसा पश्चिमपुरी चौराहे के पास ईंट मंडी रोड स्थित मोहन गार्डन में हुआ। बताया जा रहा है कि बारात के स्वागत के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान एक चिंगारी मैरिज होम के मुख्य गेट पर जा गिरी। कपड़े और प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया स्वागत गेट आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटें अंदर बने पांडाल की ओर बढ़ने लगीं। आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
आग लगते ही बरातियों और मेहमानों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मैरिज होम के कर्मचारियों, हलवाइयों और वेटरों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने पाइप से पानी डालकर बुझाई आग
सूचना मिलने पर पश्चिमपुरी चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग में मैरिज होम का स्वागत गेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात रही कि आग पांडाल तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)