पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा:योगी कैबिनेट की बैठक कल, पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार

Nov 17, 2026 - 21:32
0
पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा:योगी कैबिनेट की बैठक कल, पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
पंचायत चुनाव के लिए बने पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्ति का कार्यकाल भी 6 महीने बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अध्यादेश- 2026 को मंजूरी दे सकती है। बैठक मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में शाम 4 बजे सीएम आवास पर होगी। वक्फ की संपत्तियों के अवैध कब्जों को हटाया जाएगा प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। अवैध कब्जे वाली संपत्तियों को सरकार के नाम दर्ज किया जाएगा। योगी सरकार बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम 1995 (यथा संशोधित अधिनियम 2025) के तहत उत्तर प्रदेश एकीकृत वक्फ प्रबंधन एवं दक्षता और विकास नियमावली को मंजूरी देने जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नई नियमावली के तहत वक्फ की संपत्ति को दस्तावेज के साथ उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वक्फ की जो संपत्ति उम्मीद पोर्टल पर दर्ज नहीं होगी, उसे सरकार के नाम दर्ज किया जाएगा। वक्फ की अवैध कब्जे वाली संपत्तियों से सरकार कब्जा हटाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी किया है। एजेंडे में विभिन्न विभागों के 24 प्रस्ताव शामिल किए हैं। इसके अलावा कुछ प्रस्ताव बैठक के दौरान ही कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। ये हैं प्रमुख प्रस्ताव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User