आगरा में सड़क निर्माण के चलते अर्जुन नगर रोड बंद:ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित, मलपुरा से हो कर गुजरेंगे वाहन
आगरा में सड़क निर्माण कार्य के चलते ईदगाह आरओबी एवं अर्जुन नगर क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। मंगलवार 17 नवंबर को अर्जुन नगर तिराहा से बारहखम्भा रेलवे फाटक के मध्य सड़क निर्माण कार्य के दृष्टिगत खेरिया चौराहा से ईदगाह चौराहा के मध्य यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान इन मार्गों पर कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर की ओर, रुई की मंडी से डबल फाटक की ओर और ईदगाह चौराहा से नगला छउआ होते हुए अर्जुन नगर की ओर कॉमर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उक्त मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के तहत खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर होकर ईदगाह चौराहा की ओर जाने वाले भारी, मध्यम कॉमर्शियल वाहन एवं तीन पहिया, चार पहिया वाहन खेरिया चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा, रोहता चौराहा, मधुनगर चौराहा, अल्लाहबख्श चौराहा, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा चौराहा से ईदगाह चौराहा की ओर जा सकेंगे। ईदगाह चौराहा से अर्जुन नगर होकर खेरिया चौराहा की ओर जाने वाले भारी, मध्यम कॉमर्शियल वाहन एवं तीन पहिया, चार पहिया वाहन ईदगाह चौराहा से सुल्तानपुरा चौराहा, क्लब चौराहा, अल्लाहबख्श चौराहा, थाना सदर, मधुनगर चौराहा, रोहता चौराहा, मलपुरा चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। आगरा यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करें। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)