आगरा में सपा एमएलसी आकाश अग्रवाल का स्वागत:कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव तैयारी में जुटने और नीतियां पहुंचाने की अपील

Nov 04, 2026 - 22:11
0
आगरा में सपा एमएलसी आकाश अग्रवाल का स्वागत:कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव तैयारी में जुटने और नीतियां पहुंचाने की अपील
आगरा में समाजवादी पार्टी फतेहाबाद के वरिष्ठ नेता डॉ. बच्चू सिंह निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आगरा के एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल का उनके आवास पर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. आकाश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव नीरज चक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो 2027 में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर डॉ. बच्चू सिंह निषाद, नीरज चक, अरसद खान, जीतू सविता, प्रवेश यादव, राशिद खान, शरीफ खान, सूर्या क्षा और बीरेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User