बरेली में लिफ्ट लेकर बाइक सवार की जेब काटी:32 हजार रुपए उड़ाए, अंडरपास में उतरकर हुआ फरार

Nov 04, 2026 - 22:11
0
बरेली में लिफ्ट लेकर बाइक सवार की जेब काटी:32 हजार रुपए उड़ाए, अंडरपास में उतरकर हुआ फरार
बरेली के इज्जतनगर में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक बाइक सवार की जेब काटकर 32 हजार रुपए ले उड़ा। आरोपी ने 'चाचा, थोड़ा आगे छोड़ दो' कहकर बाइक पर लिफ्ट ली और कुछ दूर अंडरपास में उतरकर फरार हो गया। पीड़ित को जेब कटने का पता अंडरपास पार करने के बाद चला। घटना बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे की है। इंदिरानगर निवासी संतराम पाल पुत्र रामपाल इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से डाकखाने वाले अंडरपास की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उसने आगे तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर लिफ्ट ले ली। अंडरपास पार करने पर जेब कटी मिली युवक कुछ दूरी पर अंडरपास के अंदर ही बाइक से उतर गया। संतराम जब अंडरपास पार कर आगे बढ़े तो उन्हें जेब हल्की महसूस हुई। चेक करने पर जेब कटी मिली और उसमें रखे 32 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद वह इज्जतनगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। CCTV में बिना नंबर प्लेट की बाइक दिखी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया। उसने हेलमेट पहन रखा था और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User