प्रयागराज में ठंड बढ़ी:ग्रामीण इलाकों में छाने लगा कोहरा,तापामन में 3 डिग्री की गिरावट
प्रयागराज में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सोमवार सुबह शहर में तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। कोहरे से दृश्यता प्रभावित वहीं सुबह शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया, जिससे कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। बादलों के बीच निकली कमजोर धूप ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। तापमान में गिरावट पिछले दो दिनों में प्रयागराज में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई। बारिश के आसार मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। प्रदूषण में राहत की उम्मीद हल्की बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण नीचे बैठ सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)