गाजीपुर पुलिस ने 251 गुम मोबाइल लौटाए:CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत की मदद से खोजे, 58 लाख रुपए अनुमानित कीमत
गाजीपुर में पुलिस ने खोए और गुम हुए 251 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इनकी अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपए बताई गई है। गुरुवार दोपहर 1 बजे फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन खोजने का अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर, सभी क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर जांच के बाद टीमों ने 251 फोन बरामद किए। दीपावली से पहले फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस अधीक्षक और सर्विलांस-स्वाट टीम का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)