बुलंदशहर में दीपावली पर मिठाई वितरण:लोहरका गांव पहुंचे युवा प्रदीप भारद्वाज, हिंदू-मुस्लिम परिवारों को दी शुभकामनाएं

Nov 05, 2026 - 13:40
0
बुलंदशहर में दीपावली पर मिठाई वितरण:लोहरका गांव पहुंचे युवा प्रदीप भारद्वाज, हिंदू-मुस्लिम परिवारों को दी शुभकामनाएं
बुलंदशहर में युवा समाजसेवी और बुलंदसेव फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप भारद्वाज ने दीपावली के अवसर पर क्षेत्रवासियों को मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों में कोई भी परिवार मायूस न रहे, इसी उद्देश्य से मिठाई बांटी गई। ग्राम लोहरका निवासी शाहिद सैफी ने बताया कि प्रदीप भारद्वाज कई वर्षों से दीपावली पर गांव में मिठाई वितरित करते आ रहे हैं। वह हिंदू और मुस्लिम सभी परिवारों के घर जाकर मिठाई देते हैं और त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। ग्रामवासियों ने कहा कि प्रदीप भारद्वाज का व्यवहार सरल है। उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व ऐसे ही युवा समाजसेवी को मिले। इस दौरान अंकुश राणा, योगी भारद्वाज, अजयपाल, गौरव, रविंदर और पिंटू गुर्जर भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User