आज अखबार नहीं, पढ़ें मुजफ्फरनगर की कल की बड़ी खबरें:साइड लगने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर हमला, बागपत में 3 बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल
साइड लगने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर हमला:हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल से छुट्टी के बाद जेल भेजा बागपत में हेड कांस्टेबल दिलशाद पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर जोगिंदर को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों के बीच गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। दिलशाद नोएडा में तैनात हैं। साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार शाम दिलशाद परिवार के साथ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान जोगिंदर भी गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। गाड़ी को साइड देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसमें दिलशाद और जोगिंदर दोनों घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर बागपत में 3 बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल:एक बुजुर्ग को हायर सेंटर भेजा; पुलिस जांच कर रही बागपत के फैजपुर निनाना गांव के पास रविवार दोपहर 2 बजे तीन बाइकों भिड़ गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल बागपत ले जाया गया। घायलों की पहचान दीपक (23), उनके पिता रक्षपाल (56), कुंवरपाल (50), उनकी पत्नी कुसुम (47) और अंकित (26) के रूप में हुई है। दीपक और रक्षपाल लोनी के जवाहरनगर के रहने वाले हैं। कुंवरपाल और कुसुम मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव के निवासी हैं। अंकित बागपत के मवीकलां गांव का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर गली से वाहन हटाने को कहने पर युवक से मारपीट:नुकीली चीज से हाथ पर हमला बड़ौत में गली से वाहन हटाने को कहने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि उस पर नुकीली चीज से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में वसीम समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पठानकोट स्थित सरकारी टंकी के पास अकबर मस्जिद निवासी शौकीन पुत्र गफ्फार के मुताबिक, वह पिछली रात करीब 7:30 बजे घर जा रहा था। रास्ते में उसने मोहल्ले के वसीम पुत्र वहीद, जावेद, सावेज और जुबैर से गली में खड़ा वाहन हटाने को कहा। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)