मेले में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बेटा फरार, सीने पर चाकू का एक वार दिल तक पहुंचा था
बदायूं के दातागंज रामलीला मेले में खिलौने खरीदने के विवाद में रोहित की हत्या और उसके दोस्त ऋतिक पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरीदपुर निवासी रहीश अहमद का बेटा मोहम्मद वारिश फरार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रोहित के सीने पर चाकू का एक वार होने की पुष्टि हुई है। चोट दिल तक पहुंची थी और इसी से उसकी मौत हुई। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे मेले में खिलौने खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि फरीदपुर के मोहल्ला मरदान निवासी रहीश अहमद और उसके बेटे वारिश ने बेहटा माधव गांव निवासी रोहित (25), पुत्र पुत्तू, और ऋतिक पर चाकू से हमला किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को बरेली के हायर सेंटर भेजा गया। खिलौने की दुकान लगाते थे पिता-पुत्र पुलिस के मुताबिक, रहीश और उसका बेटा मेले में खिलौने की दुकान लगाते थे। विवाद के दौरान दोनों ने युवकों पर चाकू से कई वार किए और फिर मौके से भाग गए। रहीश ने खून से सने कुर्ते और तहमत के साथ चाकू पन्नी में रखकर सुनसान सड़क पर छिपा दिया था। ट्यूबवेल के पास से आरोपी गिरफ्तार रविवार दोपहर पुलिस ने रहीश को ग्राम कटका की ओर जाने वाली सड़क पर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चाकू और खून से सने कपड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रहीश ने बेटे के साथ मिलकर हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार वारिश की तलाश कर रही है। रहीश को अदालत में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)