आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, शाम को घाटों पर पहुंचकर करेंगी पूजा-अर्चना

Nov 15, 2026 - 12:04
0
आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, शाम को घाटों पर पहुंचकर करेंगी पूजा-अर्चना
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। इसके लिए घरों में सुबह से ही तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं ने छठी मैया की पूजा के लिए प्रसाद तैयार किया। ठेकुआ, फल और अन्य पारंपरिक पकवानों को पूजा की टोकरी में सजाया गया। शाम को महिलाएं परिवार के साथ घाटों और जलाशयों पर पहुंचेंगी। यहां पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान महिलाएं छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान कर शुद्धता के साथ भोजन ग्रहण किया और पर्व की शुरुआत की। इसके बाद शनिवार को महिलाओं ने खरना की पूजा की। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को छठी मैया की पूजा की और गुड़ की खीर व रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों व परिचितों में भी वितरित किया। खरना के बाद से ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। रविवार शाम को संध्या अर्घ्य के लिए महिलाएं घाटों पर पहुंचेंगी। इस दौरान बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्पित की जाएगी। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों के बीच पूजा-अर्चना होगी। पर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद छठी मैया की पूजा कर व्रत का पारण करेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User