बाइक टकराने पर तमंचे से पेट में मारी गोली:हापुड़ में नवादा फाटक पर आरोपी ने 6-7 साथियों के साथ फायर किया, फरार
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। नवादा फाटक के पास कहासुनी के बाद एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से परमजीत नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी अपने 6-7 साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल को हापुड़ के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवादा फाटक के पास टकराई बाइक पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे रसूलपुर निवासी दीपांशु पुत्र अमरजीत अपने भाई हरजिंदर सिंह, दोस्त कुलविंदर सिंह पुत्र नरेंद्र और परमजीत पुत्र गुड्डू के साथ गांव नवादा जा रहे थे। इसी दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र के नवादा फाटक के पास उनकी बाइक की टक्कर मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव केली निवासी कलुआ त्यागी पुत्र टीटू त्यागी की बाइक से हो गई। कहासुनी के बाद तमंचे से चलाई गोली बाइक टकराने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान कलुआ त्यागी अपने 6-7 साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवाद के बीच तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली परमजीत के पेट में जा लगी। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार गोली लगने से परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हापुड़ के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसके साथियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)