ललितपुर में चलते ट्रक के केबिन में आग लगी:चालक ने रोककर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने बुझाई, खाद लेकर तालबेहट जा रहा था
ललितपुर के ग्राम रोड़ा के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर खाद से भरे ट्रक के केबिन में आग लग गई। चालक कल्लू ने ट्रक रोककर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ट्रक ललितपुर न्यू रेलवे स्टेशन के मालगोदाम से खाद लेकर तालबेहट जा रहा था। स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रोड़ा के पास विद्युत पावर हाउस के सामने ट्रक के केबिन में आग लगी। देखें, 2 तस्वीरें… आग की लपटें देखकर चालक ने ट्रक रोका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। चालक कल्लू ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)