आजमगढ़ डीएवी कॉलेज के पटाखा बाजार में मारपीट:दोनों पक्षों के पांच लोग हिरासत में, पटाखा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़ जिले के शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर में लगे पटाखा बाजार में पटाखा खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 8 और 9 नवंबर की रात डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित पटाखा बाजार में पटाखा खरीदने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर मुकदमा संख्या 573/26 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा संख्या 574/26 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 9 नवंबर को उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने डीएवी कॉलेज के पास सिविल लाइन से पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें प्रथम पक्ष के रितेश सोनकर उर्फ अंगद (32) निवासी हथिया, थाना सिधारी और प्रदीप सोनकर (37) निवासी कदमघाट, कालीनगंज शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र गुप्ता (49), सोनू दास (37) और इशान (18) निवासी रेलवे स्टेशन, सर्रफुद्दीनपुर क्षेत्र को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, रितेश सोनकर उर्फ अंगद के खिलाफ वर्ष 2022 में भी कोतवाली थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास, घर में घुसकर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक दिन पूर्व वायरल हुआ था वीडियो
आजमगढ़ के डीएवी ग्राउंड में जमकर मारपीट किए जाने का वीडियो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा था कि किस तरह से दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के ऊपर कुर्सी बेल्ट और डंडे से हमला कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस के मामले को संज्ञान में लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)