आजमगढ़ में चला विशेष मतदाता अभियान:डीएम रविंद्र कुमार ने किया निरीक्षण, स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम
24 अक्टूबर को आजमगढ़ के पूरे जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के 4387 बूथों पर BLO की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के बारे में पहले से ही समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस को सूचित किया गया था। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कंपोजिट विद्यालय सराय मनराज, गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भवर नाथ एफसीआई गोदाम सहित कई बूथ का निरीक्षण करके टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद पाठ नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान पूरे जिले भर में चलाया जा रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के पश्चात प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु जनपद के सभी बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि हर वोट जरूरी है, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें। उन्होने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम रविंद्र कुमार इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने विकासखंड पल्हनी के कंपोजिट विद्यालय सरायमंदराज में विशेष अभियान के दौरान डीएम ने क्लास में जाकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद और बच्चों से सवाल जवाब किया। डीएम रविंद्र कुमार ने बच्चों को आगे बढ़ने हेतु मेहनत से पढ़ाई करने का कराया बोध कराया। जिससे यह बच्चे आगे बढ़ें। डीएम रविंद्र कुमार द्वारा स्कूलों में शिक्षक बनने का है कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई स्कूलों में बच्चों को पढ़ा चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)