पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उठाएंगे सामाजिक न्याय का मुद्दा:प्रयागराज में कांग्रेस का सम्मेलन, ओबीसी के अधिकारों और जनगणना पर चर्चा

Oct 24, 2026 - 18:12
0
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उठाएंगे सामाजिक न्याय का मुद्दा:प्रयागराज में कांग्रेस का सम्मेलन, ओबीसी के अधिकारों और जनगणना पर चर्चा
प्रयागराज में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस सम्मेलन में वोट चोरी, संविधान की रक्षा और जातिगत जनगणना में पिछड़े वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्मेलन में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वांचल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पिछड़े वर्ग के नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। किसान मजदूर मंच भी सम्मेलन में भाग लेगा। मनोज यादव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़े वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी दिलाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग को मजबूत करना है। उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार दबाव में जातिगत जनगणना कराने की बात तो कर रही है, लेकिन इसमें ओबीसी का अलग कॉलम नहीं दिए जाने से पिछड़े वर्गों की वास्तविक आबादी के आंकड़े सामने आने पर सवाल खड़े होते हैं। सम्मेलन के जरिए जातिगत जनगणना में ओबीसी का कॉलम शामिल कराने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ’ के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर प्रस्तावित वोट चोरी विरोधी रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी। मनोज यादव ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User