आजमगढ़ में खाद्य मिलावट पर कार्रवाई:126 कारोबारियों पर 11.61 लाख रुपये का जुर्माना, वर्ष 2026-27 में 373 छापेमारी

Nov 20, 2026 - 18:34
0
आजमगढ़ में खाद्य मिलावट पर कार्रवाई:126 कारोबारियों पर 11.61 लाख रुपये का जुर्माना, वर्ष 2026-27 में 373 छापेमारी
आजमगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई जारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग ने अब तक 373 छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के कुल 378 नमूने संग्रहित किए हैं। इनमें से 277 नमूनों की जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं मिली। वहीं, मिलावट के मामलों में 126 खाद्य कारोबारियों पर कुल 11 लाख 61 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में अभिहित अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने विभाग की ओर से की गई कार्रवाई और आगामी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ईट राइट इंडिया इनिशिएटिव के तहत जनपद के 89 खाद्य प्रतिष्ठानों को तीन से पांच स्टार तक की हाईजीन रेटिंग दिलाई गई है। इनका ऑडिट बाहरी एजेंसियों से कराया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में 20 प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारियों को हाईजीन रेटिंग प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा जनपद के दो धार्मिक स्थलों को पीओओडब्ल्यू (POW) योजना के तहत प्रमाणित कराया गया है। अधिकारियों को दिए गए निर्देश बैठक में अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से दूसरे जनपदों से आजमगढ़ आने वाले दूध, दुग्ध उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने को कहा। दूध में मिलावट की आशंका को देखते हुए इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर सहायक खाद्य आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा, उपायुक्त राज्य कर (जीएसटी), मंडी निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, बाट-माप विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User