आंदोलन के बाद छात्राओं ने चुनी अपनी सरकार:AMU वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष बनीं अनम, आयशा ने उपाध्यक्ष और मरियम ने सचिव पद पर दर्ज की जीत
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम रात करीब 2 बजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अनम रियाज, उपाध्यक्ष पद पर आयशा खान और सचिव पद पर मरियम जान ने जीत दर्ज की। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। छात्रसंघ बहाली के लिए चले आंदोलन में भी छात्राओं की सक्रिय भूमिका रही। गुरुवार को मतदान से लेकर देर रात तक चली मतगणना में कॉलेज का माहौल चुनावी उत्साह से सराबोर रहा। वीमेंस कॉलेज परिसर में ही मतगणना कराई गई। रात करीब दो बजे परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात तक जश्न और बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। जारी परिणाम के अनुसार बीए आनर्स की छात्रा अध्यक्ष पद पर अनम रियाज को 806 वोट मिले। उन्होंने आयशा जमाल को 171 वोट से हराया। आयशा जमाल को 635 वोट मिले। बीएससी आनर्स की छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आयशा खान ने 1090 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शमा फातमा को 580 वोट मिले। दोनों के बीच 510 वोट का अंतर रहा। बीए आनर्स की छात्रा सचिव पद पर मरियम जान 862 वोट पाकर विजयी रहीं। उन्होंने सानिया खान को 178 वोट से हराया। सानिया को 684 वोट मिले। कैबिनेट के आठ पदों पर भी प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। जुवेरिया रहमान 1485 वोट पाकर शीर्ष पर रहीं। अमीना खानम को 1445 वोट मिले। इसके बाद हिबा मनाल, सबीहा, जकिया मुर्तजा, खुशबू परवीन, मेहविश और फातिमा हसन ने जीत दर्ज की। रात दो बजे निर्वाचन अधिकारी नाजिया हसन ने यह परिणाम जारी किया। तीन प्रमुख पदों पर विजेता व रनरअप को कितने वोट मिले पद-विजेता-वोट-रनरअप-वोट-जीत का अंतर
अध्यक्ष-अनम रियाज-806-आयशा जमाल-635-171
उपाध्यक्ष-आयशा खान-1090-शमा फातमा-580-510
सचिव-मरियम जान-862-सानिया खान-684-178 कैबिनेट के आठ निर्वाचित सदस्य स्थान-नाम-वोट
1-जुवेरिया रहमान-1485
2-अमीना खानम-1445
3-हिबा मनाल-1325
4-सबीहा-1251
5-जकिया मुर्तजा-1124
6-खुशबू परवीन-1118
7-मेहविश-1081
8-फातिमा हसन-1079 बाकी प्रत्याशियों को क्रमवार मिले मत अध्यक्ष पद के हारे हुए बाकी दावेदारों में से तमन्ना मुजफ्फर को 532, तहूरा शकील को 265, मरियम नाज को 151, रुकैया खान को 133 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर हारे हुए बाकी दावेदारों में से मरियम फातिमा को 512, सानिया सिराज को 328 मत मिले। वहीं सचिव पद पर हारे हुए बाकी दावेदारों में से रोकैया खातून को 485, जायनब काे 368, जोया रहमान को 125 मत मिले। इसी तरह कैबिनेट के हारे हुए शेष दावेदारों में से सरिका शर्मा को 949, समन सैयद को 822, शाहीन अफरोज को 768, आकिफा अंजुम को 755, अर्चना कुमारी को 702, दीपिका यादव को 665, कोहिना राजपूत को 625, अनुष्का शर्मा को 538 और शिवानी कुमारी को 462 मत मिले हैं। वीमेंस कॉलेज का ये गणित भी जानिये कुल 4080 वोटों में से 2554 छात्राओं ने वोट डाले अध्यक्ष पद पर 2522 मत वैध और 32 अवैध रहे उपाध्यक्ष पद पर 2510 वैध और 44 अवैध मत मिले सचिव पद पर 2524 वैध और 30 अवैध मत मिले
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)