सुल्तानपुर में चांदी के व्यापारी से लूट का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 8.50 लाख के आभूषण मिले; साथी ने ही बनाई थी लूट की योजना

Nov 06, 2026 - 14:20
0
सुल्तानपुर में चांदी के व्यापारी से लूट का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 8.50 लाख के आभूषण मिले; साथी ने ही बनाई थी लूट की योजना
सुल्तानपुर में चांदी के थोक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस और एसओजी की टीम ने उनके पास से करीब 8.50 लाख रुपए के चांदी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किए। कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी लूट की योजना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में लल्लन गिरि पुत्र श्रीराम गिरि और राधेश्याम वर्मा पुत्र शिवराम शामिल हैं। लल्लन गिरि व्यापारी हिमांचल के साथ माल डिलीवरी का काम करता था। दोनों ग्राम सेवरा, थाना धनपतगंज के निवासी हैं। जांच में सामने आया कि लल्लन गिरि और राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली में काम के दौरान मिले पंजाब निवासी सुरजीत सिंह संधू उर्फ चाचा के साथ लूट की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को लल्लन गिरि ने हिमांचल मिश्रा के आने का रास्ता और समय सुरजीत को बताया। इसके बाद सुरजीत अपने एक अज्ञात साथी के साथ लूट करने पहुंचा। टीकर मोड़ पर व्यापारी के सिर पर किया था हमला सेवरा निवासी हिमांचल मिश्रा पुत्र अमरपाल मिश्रा थोक में चांदी की अंगूठियां बेचते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह कर्मचारी लल्लन गिरि के साथ बाइक से बलीपुर बाजार में अंगूठियां देने जा रहे थे। टीकर मोड़ के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गाली देकर रोका। आरोप है कि उन्होंने हिमांचल मिश्रा के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया। व्यापारी जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी बैग लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मिश्रा ने आरोप लगाया कि घटना के समय लल्लन गिरि पुत्र श्रीराम गिरि पास में खड़ा रहा और उसने मदद नहीं की। व्यापारी को कर्मचारी पर साजिश में शामिल होने का शक है, क्योंकि उसे माल ले जाने के समय और रास्ते की जानकारी थी। तमंचे की बट से वार कर लूटा था आभूषणों से भरा बैग बता दें कि बैग छीनने की कोशिश के दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट से हिमांचल मिश्रा के सिर पर वार किया और आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस मामले में थाना धनपतगंज में लल्लन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 8.50 लाख के आभूषण और अवैध तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, चार लिफाफों में चांदी के नोट और दो राधा श्रृंगार बरामद किए। उनके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। इसके अलावा, पुलिस ने वादी का पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, मारुति इंटरप्राइजेज की बिल बुक और टैक्स इनवॉइस भी बरामद किए। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल आकाश मौर्य और कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल थे। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User