आंख में मिर्च झोंककर चेन लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार:वारदात के 18 दिन बाद पुलिस ने दबोचा, एक आरोपी चेन के टुकड़ों के साथ पकड़ा जा चुका
लखनऊ के वजीरगंज में बुजुर्ग की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फैसल खान (19) निवासी जनता नगरी, जगत नारायण रोड, वजीरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात करीब 10 बजे रिवर बैंक कॉलोनी कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को जवाहर नगर निवासी आशीष कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता की आंखों में मिर्च झोंक दी और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। मामले में वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी खुशहाल कश्यप उर्फ तुषार उर्फ शूटर (19) को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से लूटी गई सोने की चेन के टुकड़े बरामद हुए थे। वहीं, दूसरा आरोपी फैसल खान फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)