लखनऊ में बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम:भाषा विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को जुटेंगे जिले के बाल वैज्ञानिक, प्रस्तुत करेंगे शोध परियोजनाएं

Nov 14, 2026 - 17:00
0
लखनऊ में बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम:भाषा विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को जुटेंगे जिले के बाल वैज्ञानिक, प्रस्तुत करेंगे शोध परियोजनाएं
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन होगा। इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में लखनऊ जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल विज्ञानी अपनी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को एक दिसंबर को नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद होंगे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजय तनेजा करेंगे। पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. प्रदीप कुमार और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निमिष कपूर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस वर्ष कांग्रेस का मुख्य विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रखा गया है। इसके तहत विद्यार्थी अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल, खाद्य एवं कृषि, स्वास्थ्य और सतत विकास में भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुप्रयोग पर शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। जिला समन्वयक डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों को अपनी वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार प्रदर्शित करने का मंच देना है। इससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User