लक्ष्मी सिंह ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला:जे. रविंदर गौड ने किया रिसीव, लॉ एंड ऑर्डर पहली प्राथमिकता
सीनियर आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह आज शनिवार दोपहर को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट आफिस पहुंचीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर पद का चार्ज संभाला। वह गाजियाबाद की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी हैं। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को शासन ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। जहां 4 साल तक नोएडा की पुलिस कमिश्नर रहीं लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई। वहीं 2005 बैच के आईपीएस जे. रविंदर गौड को नोएडा पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। आज जे. रविंदर गौड ने नवागत पुलिस कमिश्नर को रिसीव किया। इस मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर और सभी डीसीपी व एसीपी भी मौजूद रहे। गाजियाबाद से नोएडा गए जे. रविंदर गौड वेस्ट यूपी में लंबे रहीं लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस लक्ष्मी सिंह वेस्ट यूपी की कानून व्यवस्था को बेहतर जानती हैं। इसलिए शासन ने अब उन्हें गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनाया है। वह मेरठ रेंज की डीआईजी रह चुकी हैं। जहां 4 साल नोएडा की पुलिस कमिश्नर रहीं। लक्ष्मी सिंह एडीजी रैंक की पुलिस ऑफिसर है। फील्ड में लगातार निरीक्षण के अलावा बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई के लिए जानी जाती हैं। नोएडा में वह पहली महिला पुलिस कमिश्नर रहीं, वहीं गाजियाबाद में भी पहली महिला पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है। जे. रविंदर गौड का बेहतर कार्यकाल 2005 बैच के आइपीएस जे. रविंदर गौड को प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण महानगर में पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनका 20 महीने का गाजियाबाद में बेहतर कार्यकाल रहा है। जहां उनके कार्यकाल में 8 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुए। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए। जहां हेड कांस्टेबलों की चालान करने की आईडी बंद करा दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)