पदोन्नति के लिए शिक्षकों का तीसरे दिन भी धरना:बस्ती में बोले- आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
बस्ती में शिक्षकों की पदोन्नति में देरी के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षक पदोन्नति आदेश जारी करने और काउंसिलिंग जनपद स्तर पर कराने की मांग कर रहे हैं। संगठन ने कहा है कि मांगें पूरी होने तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया तेज करने की मांग की थी। बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन संगठन के मुताबिक, 6 नवंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने 20 नवंबर से पहले पदोन्नति आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी हुई, लेकिन पदोन्नति आदेश अब तक जारी नहीं हुए। शिक्षक संघ ने 16 नवंबर को जारी उस आदेश पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें सभी विकास क्षेत्रों में 23 और 25 नवंबर को काउंसिलिंग कराने का निर्देश दिया गया था। संगठन का कहना है कि विकासखंड स्तर पर काउंसिलिंग कराने से प्रक्रिया में देरी हो रही है। संघ के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में जनपद स्तर पर काउंसिलिंग कराकर पदोन्नति आदेश जारी किए जा चुके हैं। संगठन ने बस्ती में भी इसी व्यवस्था से प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि पदोन्नति शिक्षकों का अधिकार है और संगठन अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं होगा और संगठन इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, सदर अध्यक्ष शैली कुमार शुक्ला, रीता शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, मंजेश, रवि प्रताप यादव आदि मौजूद रहे l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)