आरएसडी एकेडमी के जूडो खिलाड़ियों को बेल्ट मिली:येलो और ऑरेंज बेल्ट के साथ प्रमाण पत्र भी दिए गए

Nov 17, 2026 - 16:03
0
आरएसडी एकेडमी के जूडो खिलाड़ियों को बेल्ट मिली:येलो और ऑरेंज बेल्ट के साथ प्रमाण पत्र भी दिए गए
मुरादाबाद की आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में बेल्ट प्रमोशन समारोह हुआ। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और जूडो की तकनीकी दक्षता के आधार पर येलो और ऑरेंज बेल्ट दिए गए। सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। येलो बेल्ट पाने वालों में विनायक राजपूत, परेना नौटियाल, कृषिव भारद्वाज, शिवाय गुप्ता, सृष्टि राजपूत, शिवाय गोयल, कनव कन्हा भट्ट, रिधान अग्रवाल, अद्विक गर्ग, दैविक गर्ग, शनाया भारद्वाज, आर्यन प्रताप सिंह, छांक गौतम, अभिराज ठाकुर, हरिपूर्वी कैन और प्रणव नौटियाल शामिल रहे। ऑरेंज बेल्ट युवराज सिंह, वानिया अग्रवाल, देयांश श्रीवास्तव, नियति जैन, अधियान और भूमि प्रताप सिंह को मिली। समारोह में मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट जूडो एंड पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सुहैल अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बेल्ट प्रमोशन खिलाड़ी की तकनीकी क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को दर्शाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा और डॉ. अजय शर्मा ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों और जूडो कोच मयंक कश्यप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एकेडमी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User