AIMIM-आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का जश्न मनाया:कौशांबी में 26 नवंबर को बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में शामिल होने का आह्वान
कौशांबी के डायट मैदान में रविवार दोपहर 2 बजे AIMIM और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 26 नवंबर को लखनऊ में होगी महारैली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में संविधान दिवस पर 26 नवंबर 2026 को लखनऊ के शहीद पथ स्थित माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें कौशांबी जिले से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई। बहुजन समाज की एकजुटता पर दिया जोर पार्टी पदाधिकारियों ने जिले के कार्यकर्ताओं और आम जनता से महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर आयोजित यह महारैली बहुजन समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रयागराज एवं कौशांबी जोन प्रभारी आकिब जफर, जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन, उपाध्यक्ष एडवोकेट उदित राज, राज खेमा, अरविंद मौर्य, पंकज मौर्य, श्रीचंद्र, अमित कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शरण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता गौतम, AIMIM जिलाध्यक्ष अरशद अली और पूर्वांचल सचिव शुएब अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)