ऐशबाग अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष:तिलकनगर की झुग्गियों में आग से हुए नुकसान का लिया जायजा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
ऐशबाग के तिलकनगर स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने की घटना के बाद भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग से प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आग से हुए नुकसान और जरूरतों की ली जानकारी आनन्द द्विवेदी ने प्रभावित परिवारों से आग में हुए नुकसान और उनकी मौजूदा जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर घटना के बाद उनके सामने आई परेशानियों को समझा। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी आग की घटना और राहत से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। प्रभावित परिवारों को मदद का दिया भरोसा आनन्द द्विवेदी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी जरूरतों को समझना जरूरी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को संबंधित स्तर पर सहयोग और हरसंभव सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)