अखिलेश का ओवैसी पर बड़ा अटैक:MIM चीफ़ को बताया सियासत का ख़ानाबदोश सौदागर,पूछा सिर्फ चुनाव के समय ही क्यों आते हैं?

Nov 10, 2026 - 19:31
0
अखिलेश का ओवैसी पर बड़ा अटैक:MIM चीफ़ को बताया सियासत का ख़ानाबदोश सौदागर,पूछा सिर्फ चुनाव के समय ही क्यों आते हैं?
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें सियासत के खानाबदोश सौदागर की संज्ञा दी है। ओवैसी लगातार यूपी में जनसभाएं कर रहे हैं और उनके निशाने पर यूपी सरकार के साथ साथ अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी है। ओवैसी ने पिछले महीने उन्होंने आधा दर्जन जनसभाएं की थीं। इसमें मुरादाबाद, आजमगढ़, कैराना, सहारनपुर, बिजनौर और रामपुर की जनसभाएं शामिल थीं। आने वाले दिनों में भी ओवैसी के यूपी में लगातार कार्यक्रम हैं। इसमें 14 नवंबर को मेरठ में जनसभा और संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को रामा बाई ऑम्बेडकर मैदान में चंद्रशेखर के साथ जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी दिन अखिलेश यादव भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की बात कह चुके हैं। अखिलेश यादव के इस एक्स पोस्ट को ओवैसी पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश ने लिखा है कि… वो उड़ते हुए बस ‘इंतख़ाब’ के वक़्त ही क्यों आते हैं जितना कहते हैं ‘आक़ा’ उतना कहकर चले जाते हैं जो नक़ली ‘ख़ैर-ख़्वाह’ आब की जगह आग लाते हैं जब अपनों पर जुल्म होता है तो कहाँ गुम हो जाते हैं ये तो ‘सियासत के ख़ानाबदोश सौदागर’ कहलाते हैं ये तो उसी हिसाब से ही मुँह खोलते हैं जितना पाते हैं इससे पहले भी अखिलेश यादव ओवैसी पर बिना उनका नाम लिए निशाना साधते रहे हैं। बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि डाेर किसी और के हाथ में है। और अब कह रहे हैं कि उसी हिसाब से मुंह खोलते हैं, जितना पाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User