'अखिलेश ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी':प्रतापगढ़ में बोले मनोज तिवारी, राजा भैया को बताया सनातन का बड़ा चेहरा

Nov 20, 2026 - 18:34
0
'अखिलेश ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी':प्रतापगढ़ में बोले मनोज तिवारी, राजा भैया को बताया सनातन का बड़ा चेहरा
प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया के आवास बेंती राजभवन पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर पहुंचे दिल्ली के बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राजा भैया की तारीफ करते हुए उन्हें सनातन का बड़ा चेहरा बताया। अखिलेश यादव पर साधा निशाना बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार के बीच मंच पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उनका सनातन विरोधी चेहरा अब ज्यादा दिनों तक छिपने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले जो चेहरा छिपा रहता था, वह अब सामने आने लगा है। रामभक्तों पर गोली चलाने के पुराने मुद्दे का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणियों से अखिलेश यादव को अपने राजनीतिक करियर में नुकसान उठाना पड़ेगा। इसका असर आने वाले समय में दिखाई देगा। सनातन और भारतीय संस्कृति का किया जिक्र मनोज तिवारी ने कहा कि देश में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को कमजोर करने की कोशिशें होती रहती हैं। उनके मुताबिक, जब लोग एक मंच पर बैठकर भगवान राम, श्रीकृष्ण और हनुमान जी की कथा सुनते हैं तो ऐसी कोशिशें सफल नहीं हो पातीं। राजा भैया को बताया सनातन का बड़ा चेहरा मनोज तिवारी ने आयोजन के मुख्य आयोजक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह राजा भैया को लंबे समय से जानते हैं। लोगों ने उन्हें अलग-अलग नजरिए से देखा है, लेकिन इस आयोजन ने साबित किया कि राजा भैया सनातन का बड़ा चेहरा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User