यशोदा मेडिसिटी ने पूरा किया एक साल:1200 बेड की क्षमता में एडवांस्ड कैंसर से ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर

Oct 26, 2026 - 20:29
0
यशोदा मेडिसिटी ने पूरा किया एक साल:1200 बेड की क्षमता में एडवांस्ड कैंसर से ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर
यशोदा मेडिसिटी ने अपना एक साल पूरा कर लिया है। एक साल में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 1,200 से ज्यादा बेड्स की क्षमता और एडवांस्ड चिकित्सा सुविधाओं के साथ यशोदा मेडिसिटी अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाने तथा पहले साल में हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की प्लानिंग की। 26 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उद्घाटन किए गए इस हॉस्पिटल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में काम करना शुरू किया। 35 वर्षों से अधिक का अनुभव यशोदा मेडिसिटी, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के 35 वर्षों से अधिक के अनुभव और विरासत को आगे बढ़ा रही है। पहले साल में हॉस्पिटल ने आधुनिक इलाज, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग और इमरजेंसी तैयारियों से जुड़े कई कदम उठाए हैं। फरवरी 2026 में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हॉस्पिटल के AI-एनेबल्ड E-ICU कमांड सेंटर का उद्घाटन किया। MMG जिला अस्पताल के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक की मदद से गंभीर मरीजों की देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाना और इस तरह की सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाना है। करीब सवा लाख मरीजों को भर्ती किया अपने पहले साल में यशोदा मेडिसिटी में 1,20,000 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया गया और ओपीडी में परामर्श दिया गया। इस दौरान लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट सहित 4,235 से अधिक सर्जरी की गईं और 3,000 से अधिक इंटरनेशनल मरीजों का इलाज किया गया। यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर में भी 8,000 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। ये आंकड़े अस्पताल में विशेष चिकित्सा सेवाओं के बढ़ते दायरे को दर्शाते हैं। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा- यशोदा मेडिसिटी का पहला साल एडवांस्ड और व्यापक स्वास्थ्य सेवा के लिए एक मजबूत नींव रखने का रहा है। इसमें शुरुआत से ही चिकित्सीय क्षमताएं, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेशलाइज्ड एक्सपर्टीज मौजूद रही है। अब जब हम अपने दूसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारा ध्यान इसी नींव को और मजबूत करने, एडवांस्ड इलाज की उपलब्धता बढ़ाने, अपनी स्पेशलाइज्ड सेवाओं को और विकसित करने और यह सुनिश्चित करने पर है कि ज्यादा से ज्यादा मरीज अपने घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें। पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत किया यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा- किसी हॉस्पिटल की तरक्की का असली पैमाना यह है कि उसका लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ता है। स्पेशलाइज्ड इलाज की उपलब्धता को बेहतर बनाकर, पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करके और शुरुआती स्तर पर ही इलाज में मदद देकर हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों को दूर करना है। हमारा पूरा ध्यान मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने, हेल्थकेयर के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी बनाने और यह सुनिश्चित करने पर है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर के पास ही समय पर और अच्छी गुणवत्ता वाला इलाज मिल सके। यशोदा मेडिसिटी की प्लांड कैपेसिटी 1,200 से ज्यादा बेड्स, 252 से ज्यादा मॉड्यूलर ICU बेड्स, 22 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों और 10 से ज्यादा एंडोस्कोपी सुइट्स की है। इसके क्लीनिकल ​​पोर्टफोलियो में 65 से ज्यादा सुपर-स्पेशिलिटी और 12 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं। इनमे रोबोटिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, स्पेशलाइज्ड डायग्नोस्टिक और एडवांस्ड कैंसर इलाज शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User