अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला 14 साल का लड़का:गोधा से घर से नाराज होकर निकला, GRP ने परिजनों को सौंपा
घर से नाराज होकर निकले 14 वर्षीय किशोर को जीआरपी पुलिस ने बुधवार रात अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। किशोर की गुमशुदगी गोधा थाने में दर्ज थी। पुलिस ने फोटो और हुलिया के आधार पर उसकी तलाश शुरू की थी। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रात 2:30 बजे पहुंचे पिता गांव व थाना गोधा निवासी गनेशीलाल ने 18 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा नितिन घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। इस मामले में गोधा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 144/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मिला किशोर सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी एसआई विवेक कुमार ने पुलिस टीम के साथ स्टेशन परिसर में किशोर की तलाश शुरू की। फोटो और हुलिया के आधार पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दिल्ली साइड से टूंडला की ओर जाते एक नाबालिग पर नजर पड़ी। पूछताछ और फोटो का मिलान करने पर उसकी पहचान नितिन के रूप में हुई। माता-पिता को सौंपा पुलिस किशोर को सकुशल थाने लेकर पहुंची और उसके माता-पिता गनेशीलाल व द्रोपा देवी को सूचना दी। परिजनों के थाने पहुंचने पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर नितिन को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)