अलीगढ़ का AQI 468 रिकार्ड:दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद के बाद शहर की हवा भी हुई खतरनाक, सांस लेने में परेशानी
अलीगढ़, 3 नवंबर 2026। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप अब अलीगढ़ तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह शहर की हवा जहरीली हो गई। सुबह 8 बजे दर्ज किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (US AQI) के आंकड़ों ने शहरवासियों और गॉववासियो की चिंता बढ़ा दी। अलीगढ़ का AQI 468 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। यह स्थिति बताती है कि शहर की आबोहवा अब सामान्य नहीं रह गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलते समय भी प्रदूषण के गंभीर प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, हवा में पीएम 2.5 का स्तर 309 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 371 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में धुंध और धुएं जैसी चादर दिखाई दी। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, नमी 46 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 5.8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा में मौजूद बारीक प्रदूषित कण सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी महसूस होने की बात बताई है। लोगों का कहना है कि सुबह घर से बाहर निकलते ही आंखों में चुभन होने लगती है। सांस लेने में भी असहजता महसूस होती है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच अब अलीगढ़ में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह डॉक्टरों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो अच्छी गुणवत्ता वाला एन95 मास्क पहनें और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें। सुबह-शाम खुले में मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)