काशी में आज से संस्कृति संसद का आगाज:3 दिन जुटेंगे 3000 संत और 7000 युवा, Gen-Z Conclave और संस्कृति उत्सव होंगे खास आकर्षण
धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में आज से तीन दिवसीय संस्कृति संसद शुरू होगी। रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से आयोजन का आगाज होगा। इसमें देशभर से करीब 3000 संत और 7000 से अधिक युवा शामिल होंगे। देश-विदेश के विद्वान, वैज्ञानिक, कलाकार और शिक्षाविद भी संसद में हिस्सा लेंगे। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक पहचान को मजबूत करने पर चर्चा होगी। आयोजन 5 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति संसद में सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर विमर्श होगा। छह प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए संतों, विशेषज्ञों और युवाओं को विचार रखने का मंच मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)