ट्यूबवेल के बरामदे में लटका मिला किशोरी का शव:रात में घर से हुई थी लापता, हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप

Nov 03, 2026 - 12:50
0
ट्यूबवेल के बरामदे में लटका मिला किशोरी का शव:रात में घर से हुई थी लापता, हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर में एक किशोरी का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे के बरामदे में लटका मिला। वह सोमवार रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे कूरेबंडा गांव की है। मृतक की पहचान थाना परशुरामपुरी क्षेत्र निवासी लालाराम की बेटी क्रांति उर्फ परयांशी (16) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह रात में घर से लापता हो गई थी। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचा युवक, बरामदे में मिला शव मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बने समर ट्यूबवेल के कमरे के पास मोटर चलाने गया था। वहां उसने बरामदे में शव लटका देखा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मौके पर किशोरी का मोबाइल शव के ठीक नीचे हौजिया में पड़ा मिला। उस समय हौजिया में पानी नहीं था। वहां अलग-अलग चप्पलें भी पड़ी थीं। शव उसके दुपट्टे से लटका हुआ था। मोबाइल पर आई थीं कई कॉल, पुलिस करेगी जांच मृतक के पिता और भाई ने गांव के एक युवक पर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि रात में क्रांति के मोबाइल पर कई कॉल आई थीं। हालांकि, ये कॉल किसने की थीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल के जरिए जानकारी जुटाएगी। क्रांति चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस से पैनल से पोस्टमार्टम कराने तथा निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा। मोबाइल सर्विलांस पर लगाया जाएगा थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User